
पटना/गायघाट: दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शुभ अवसर पर गायघाट सेवा समिति द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु 18 से 21 अक्टूबर 2026 तक स्वास्थ्य सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रविवार को इस सेवा शिविर का उद्घाटन पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मेडाज हॉस्पिटल की ओर से शिविर में आने वाले लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य दशहरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों तक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सेवा पहुंचाना है।

उद्घाटन समारोह में मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, वार्ड पार्षद किरण मेहता तथा समाजसेवी पवन कुमार उर्फ डब्बू उपस्थित रहे। गायघाट सेवा समिति की ओर से गंगाधर गिरी, राजेश कुमार पाण्डेय, विजय कुमार, छोटू गिरी, मुकेश ठाकुर, मुन्ना सरकार, संजय अलवेला, अंजीत शर्मा, मनोज शर्मा और मोहम्मद शाहिद अंसारी मौजूद रहे।

मेडाज हॉस्पिटल की ओर से मोहम्मद महताब हुसैन एवं अतीक उल रहमान ने शिविर में सहभागिता की। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि यह शिविर 21 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवा दी जाएगी।
