
अमनौर। अमनौर मार्केट स्थित सोनहो SH-73 मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के समीप रीता इंटरप्राइजेज बैटरी स्कूटी शोरूम का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक अमनौर शाखा के ब्रांच मैनेजर हिमांशु रंजन ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में शोरूम मालिक सचिन कुमार, डॉ. मनोज सिंह, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, जिला परिषद सदस्य पप्पू सिंह, ललन सिंह, शिक्षक ओमप्रकाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा सिंह, राजद नेता धूप नारायण राय, सत्येन्द्र सिंह,सोनू सिंह , मुन्ना सिंह,अनील सिंह, चंदेश्वर सिंह, पूर्व सरपंच नीतेश सिंह,श्याम प्रकाश सिंह ,ललन प्रसाद कुशवाहा,नीरज सोनी, अंकित तिवारी , सन्नी मिश्रा ,सोनी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग और अमनौर बाजार के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

शोरूम के मालिक सचिन कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैटरी से चलने वाली दोपहिया स्कूटी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह शोरूम खोला गया है। यहां 43 हजार रुपये से लेकर 85 हजार रुपये तक की ब्रांडेड कंपनियों की बैटरी स्कूटी उपलब्ध हैं। साथ ही सर्विस के लिए कुशल कारीगरों की टीम भी मौजूद रहेगी।

दिवाली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी घोषित किया गया है। एक बैटरी स्कूटी खरीदने पर ग्राहकों को चांदी का सिक्का, हेलमेट और दीवार घड़ी बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए शोरूम की सफलता की कामना की।

