9वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में वैशाली के 7 खिलाड़ी चयनित

हाजीपुर : महाराष्ट्र के पुणे में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 9वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप के लिए वैशाली जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन बिहार सवात् टीम में किया गया है। चयन ट्रायल राज्य सवात् संघ, बिहार के तत्वावधान में एमपीएस इंडोर स्टेडियम स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के सेंट्रल क्लब में आयोजित किया गया।

इस ट्रायल में छठी बिहार राज्यस्तरीय सवात् चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई। साथ ही, कुछ कैटेगरी में स्थान खाली रहने पर नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी चयन का अवसर दिया गया। बिहार से कुल 30 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जिनमें वैशाली के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

चयनित सभी खिलाड़ियों को बिहार की जर्सी राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव सह भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव द्वारा स्पॉन्सर की गई। चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष नंद कुमार तथा कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चयनित खिलाड़ी

रोहित कुमार प्रजापति

शुभम सिंह

निल राज

प्रिंस राज

उमंग कुमार

लक्ष्य सिंह

आकाश कुमार

वैशाली के ये खिलाड़ी पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प लिए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *