दुर्गा पूजा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 45 पूजा समितियों और बैंड पार्टियों को गायघाट सेवा समिति ने किया सम्मानित

दुर्गा पूजा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पूजा समितियों और बैंड पार्टियों का सम्मान

दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल विभिन्न बैंड पार्टियों और आकर्षक झांकियों के लिए गायघाट सेवा समिति की ओर से मोमेंटो, मेडल और अंगवस्त्र देकर उन्हें प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।

समारोह में कुल 45 पूजा समितियों और बैंड पार्टियों को सम्मानित किया गया।सेवा शिविर सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी सेंट्रल जितेंद्र राणा, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, नागालैंड के राज्यपाल प्रतिनिधि व समाजसेवी नितिन कुमार रिंकू, दानापुर विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव, पार्षद किरण मेहता, पंकज सिन्हा, मधु मंजरी, रवि शंकर प्रीत, आलमगंज थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर, मेडाज हॉस्पिटल के चीफ डॉ. जेड. आजाद तथा डॉ. प्रवीण कुमार उपस्थित थे। सभी को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों गंगाधर गिरी, राजेश कुमार पांडेय, छोटू गिरी, विजय कुमार, गोपाल कुमार गोल्डन, मोहन प्रसाद, गोलू कुमार, राकेश कुमार बबलू, विकास विश्वकर्मा, राजेश मेहता, संजय अलबेला एवं समाजसेवी पवन कुमार उर्फ डब्बू ने पूजा समितियों का स्वागत और सम्मान किया।

सम्मानित होने वालों में भंवर पोखर पूजा समिति (न्यू महाराजा बैंड, हिसार), कमला देवी पूजा समिति कंथक टाल शेरशाह रोड (सुधीर बैंड, आगरा), दुर्गा पूजा समिति मुसल्लहपुर हाट (श्री शंकर बैंड), काली पूजा समिति मखनियां कुआं (श्याम बैंड, पटना) तथा श्री श्री दुर्गा पूजा समिति संदलपुर (श्री राज बैंड) प्रमुख रहीं। इसके अलावा अन्य पूजा समितियों और बैंड पार्टियों को भी सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक आयोजन और सामूहिक भागीदारी का भी पर्व है। प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने में योगदान देने वाली समितियों व बैंड पार्टियों का यह सम्मान उनके उत्साह और प्रेरणा के लिए दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *