पंच-सरपंच संघ की आपात महाबैठक: परिसीमन फैसले पर आभार, जल्द पूरी हो मांगे

पटना। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की आपात महाबैठक त्रिस्तरीय एवं ग्राम कचहरी राज्य स्तरीय कार्यालय (A ब्लॉक) में आयोजित हुई, जिसमें संघ के सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी के प्रदेश पदाधिकारी व सैकड़ों साथी शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने की जबकि मंच संचालन प्रशिक्षक पुष्पेंद्र ठाकुर ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के परिसीमन के फैसले को ऐतिहासिक और अद्वितीय बताते हुए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों का परिसीमन होने से न्याय के साथ विकास की गति तेज होगी तथा आम जनमानस व जनप्रतिनिधियों में नया विश्वास पैदा होगा। संघ द्वारा परिसीमन के समर्थन और सम्मान के कार्यक्रम संघ हर जिला व प्रमंडल स्तर पर आयोजित करेगा, जिसकी शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गृह जिले सिवान से की जाएगी।

बैठक में ग्राम कचहरी, प्रखंड और जिला स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से परिचर्चा हुई। जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों ने स्थानीय मुद्दों और कठिनाइयों को उठाया, जिनका संतोषजनक उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया। प्रमुख मांगें और निर्णय इस प्रकार रहे।

:ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन देने और स्थानीय निकाय/एमएलसी चुनाव में मतदाता बनाया जाने का जोरदार अनुरोध।

बकाया नियत विशेष भत्ता, कंटिन्जेंसी और भवन के किराये का अविलंब भुगतान कराने की मांग।

सभी ग्राम कचहारियों में प्रहरी सह सफाईकर्मी रखने की अनुमति दी जाने का अनुरोध।

पंचायत प्रतिनिधि आयोग के गठन की मांग कि पुनरावृत्ति की गई।

ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों पर हो रहे हमले, हत्या और झूठे मुकदमों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को दंडित करने की मांग।

शस्त्र अनुज्ञप्ति की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग।

प्रदेश अध्यक्ष ने संघ को आश्वस्त करते हुए कहा कि सम्राट सरकार संघ की मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेगी। बैठक में विधायक, सांसद और विधान पार्षद भी मौजूद थे और उन्होंने त्रिस्तरीय प्रतिनिधियों के हितों के प्रति सहानुभूति व समर्थन प्रकट किया।

बैठक में अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे जिनमें सुनील कुमार तिवारी, किरणदेव यादव, रविशंकर शर्मा, दीनबंधु सिंह, अजय सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, राजकुमार यादव, दिलीप सिंह, मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, गया सुद्दीन खान, राधिका रमण माथुर, सुबोध कुमार तिवारी, अमित दुबे, राजू मुखिया, आर के सेठी व अन्य शामिल हैं। अंत में किरणदेव यादव ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *