
सोनपुर — प्रसिद्ध समाजसेवी सह स्थानीय भाजपा नेता लालबाबू पटेल ने एक लंबी बिमारी में इलाजरत रहते हुए बीते दिनों अंतिम सांस ली।इस खबर के आते ही सोनपुर एवं सबलपुर गांव के सभी पंचायतों में लोग शोक संतप्त हो गए। गौरतलब है कि समाजसेवी श्री पटेल धर्म एवं जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहते थे। श्री पटेल मुल रुप से सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत बभनटोली के रहने वाले थे।सबलपुर गांव को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए संघर्षरत समिति के निर्माण एवं उसके अनेकों बैठक एवं धरना प्रदर्शन में उनकी पुर्ण सहभागिता रही। मृत्यु जीवन का सत्य है लेकिन अच्छे लोगों का असमय चले जाना पीड़ादायक होता है। श्री पटेल का असमय जाना न्यूज बिहार 24X7 एवं अखबार एक्सप्रेस परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।आज दिनांक 10/07/2026 को सोनपुर गजग्राह चौक के नजदीक,नारायणी बैंक्वेट हॉल के पास स्थित उनके आवास पर उनके परिजनों द्वारा श्राद्धकर्म, ब्रह्मभोज एवं सहभोज का आयोजन किया गया है। ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख से उबरने कि शक्ति दे।
न्यूज़ बिहार 24X7 एवं अखबार एक्सप्रेस परिवार कि ओर से हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।🙏💐💐💐💐💐🙏
