
रांची — संजीवनी ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रांची स्थित कृष्णा इन रिज़ॉर्ट में आयोजित नेशनल आयुष कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2026 में सिवान जिले के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. रौशन पाण्डेय को “आयुष विभूषण सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर के आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे।

यह सम्मान डॉ. रौशन पाण्डेय को होमियोपैथी के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा, जन-जागरूकता, शोध-आधारित चिकित्सा और समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान ग्रहण के अवसर पर डॉ. पाण्डेय ने आयुष चिकित्सा पद्धति, विशेषकर होमियोपैथी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जनस्वास्थ्य और स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार साझा किए।

दृष्टांत स्वरूप उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि सिवान जिले, ग्रामीण समुदाय और उन सभी मरीजों का भी सम्मान है जिनके विश्वास और सहयोग ने उन्हें समाजसेवा के मार्ग पर प्रेरित किया। डॉ. रौशन पाण्डेय ने आगे कहा कि वे भविष्य में भी शोध-आधारित, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से लोगों की सेवा जारी रखेंगे।

चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे सिवान जिले के लिए गर्व का विषय है। सभी ने डॉ. पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
