राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शिवभक्तों का स्वागत,पटना साहिब अध्यक्ष सहित सैकड़ों युवा साथी मौजूद

पटना सिटी — महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में चारों ओर भक्ति का माहौल रहा। गौरतलब है कि पटना सिटी के सिमली तल से महाशिवरात्रि के मौके पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

शोभायात्रा में पुर्व विधायक सह पूर्व विधानसभाध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, स्थानीय विधायक रत्नेश कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजसेवी एवं हजारों शिवभक्त शामिल रहे।

शोभायात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह फूल-माला, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर शिवभक्तों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसी क्रम में पटना सिटी के सिटी जेल स्थित सिटी कोर्ट मोड़ के पास अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों द्वारा विशाल शोभायात्रा में शामिल शिवभक्तों का स्वागत फूल माला, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया।

इस स्वागत समारोह कि अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के पटना साहिब अध्यक्ष श्री विकास कुमार सिंह उर्फ विक्कु सिंह ने कहा कि पूर्व में भी इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। मुझे राष्ट्रीय बजरंग दल कि ओर से पटना साहिब अध्यक्ष कि जिम्मेदारी दी गई है।मेरी अध्यक्षता में यह प्रथम सम्मान समारोह कार्यक्रम है। अगले वर्ष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वहीं स्वागत समारोह में राष्ट्रीय बजरंग दल के अभिषेक जी,अमन जी सहित सैकड़ों साथी मौजूद थे साथ ही समाजसेवी डा० अजय प्रकाश,मधु मंजरी, स्थानीय पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *