
पटना — पटना जिले उप कारा,बाढ़ में मानसिक स्वास्थ्य संवेदनशीलता शिविर का सफल आयोजन किया गया।यह संवेदनशीलता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पटना की सचिव पल्लवी आनंद के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश पर संस्था लॉ फाउंडेशन, पटना के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रवीण कुमार, गौरव राउत तथा दीक्षा सरकार (साइकेट्रिक सोशल वर्कर) द्वारा किया गया। सत्र के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जेल अधिकारियों,कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य की रोकथाम एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

इस प्रशिक्षण में जोहरी विंडो, स्ट्रेस बकेट, इमोजी हेल्प तथा हार्म जैसी तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. गौरव राणा ने कारागार प्रशासन के साथ मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अपने अनुभव साझा किए, जिससे अधिकारियों को बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार नें कार्य स्थल पर यौन शोषण क़ानून के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।उपाधीक्षक ने जेल के कर्मचारियों, अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक संवेदनशील रहने तथा प्राप्त प्रशिक्षण को व्यवहार में लागू करने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा की तनाव की स्थिति में अपनी बातों को अपने मित्रों या जिसे आप अपना समझते है उनसे शेयर जरूर करें।
