
पटना सिटी। पटना के ऐतिहासिक गायघाट क्षेत्र में स्थित पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गास्थान करनालगंज में गुरुवार को एक भव्य और दिव्य आयोजन देखने को मिला। यहां श्री राधाकृष्ण जी की प्रतिमा के आठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर से एक शानदार शोभायात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा ऊंट, घोड़ा, सजे हुए रथ, आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ बेहद भव्य रूप में निकाली गई। यात्रा गायघाट से शुरू होकर सिटी कोर्ट, बेलवरगंज, पश्चिम दरवाजा, मीना बाजार, चैलीटाल, गुड़ की मंडी, त्रिपोलिया, बालकिशुन गंज और आलमगंज होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची।
पूरे मार्ग में भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ था। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो नाचते-गाते, भजन कीर्तन करते हुए चल रही थीं। रास्ते भर भक्तों ने ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री राधाकृष्ण’ के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। विभिन्न स्थानों पर छतों से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा दृश्य और भी मनोरम हो उठा।

शोभायात्रा में पटना साहिब के सम्मानित विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भक्तों के साथ चलकर इस धार्मिक उत्सव में भाग लिया और सभी को आशीर्वाद दिया। मंदिर पहुंचने पर श्री राधाकृष्ण जी की विधिवत पूजन-अर्चना की गई तथा सामूहिक आरती संपन्न हुई।

मंदिर के पदाधिकारियों और विभिन्न पूजा समितियों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ, अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव विजय कुमार, सह-सचिव मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, मोहन प्रसाद, संजीव कुमार पाण्डेय, अंजीत शर्मा, मुन्ना सरकार, संजय मलंकार, सुजीत कुमार, गंगाधर गिरी, स्वागताध्यक्ष अजय प्रकाश, मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, वार्ड पार्षद किरण मेहता, समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, रीता रस्तोगी, नंदन कृष्णा मेहता, विनय कुमार वाला सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह आयोजन पटना सिटी में भक्ति और एकता का अद्भुत प्रतीक बना, जहां सभी वर्गों के लोग एक साथ श्री राधाकृष्ण के दर्शन और भजन में लीन दिखे। मंदिर समिति ने सभी भक्तों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया है।
जय श्री राधाकृष्ण! जय संकट मोचन हनुमान!
