मोदी को ‘मदारी’ कहकर सुबोध कांत सहाय ने ठोका ताल,बिहार में महागठबंधन की जीत का दावा

पटना साहिब विधानसभा सीट पर महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार शशांत शेखर के चुनावी अभियान में शनिवार को झारखंड के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने धमाकेदार एंट्री की। कांग्रेस के चुनावी मुख्यालय पहुंचते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और उन्हें ‘मदारी’ की संज्ञा दे डाली।सहाय ने कहा, “मैंने इस देश में कई प्रधानमंत्री देखे, लेकिन मदारी के भेष में पहली बार नरेंद्र मोदी को देख रहा हूँ। मदारी अपनी कला से लोगों को लुभाता है, उसी तरह मोदी भी अपनी बातों से जनता को मोहित करते हैं।” उन्होंने दावा किया कि झारखंड की तरह बिहार में भी महागठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा।पटना साहिब में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। सभी दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, लेकिन सहाय के इस बयान ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *