त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने वैशाली जिले में महागठबंधन के चार उम्मीदवारों का किया समर्थन

हाजीपुर– त्रिस्तरीय एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि तथा कर्मी संघो ने संयुक्त रूप से बिहार विधानसभा चुनाव हेतु वैशाली जिला के चार विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र की जननी वैशाली से उम्मीदवारों के समर्थन कि घोषणा कि है, जिसमें 128 राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव, 124 लालगंज से महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती शिवानी शुक्ला, 123 हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया एवं 125 वैशाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार इंजीनियर संजीव सिंह को अपना समर्थन दिया है।यह जानकारी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिया।ज्ञात हो कि पंचायत समिति उप प्रमुख संघ अध्यक्ष जयमाला कुमारी पासवान, पंच सरपंच संघ अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय और वार्ड संघ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने संयुक्त रूप से यह समर्थन की घोषणा कि है तथा सभी त्रिस्तरीय एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान प्रतिनिधि से अपील किया कि जाति धर्म पार्टी से ऊपर उठकर उक्त दलगत उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य मत तथा सखा संबंधी सहयोगी के मत सहित देना सुनिश्चित करेंगे ताकि ग्राम कचहरी,पंचायत, वार्ड, प्रखंड और जिला में ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस हेतु उत्कृष्ट एवं अच्छे प्रत्याशी निर्वाचित हो।ज्ञात हो कि पूर्व दिनों में लिए गए निर्णय अनुसार जो पंचायत हित का बात करेगा वही बिहार पर राज करेगा तथा वर्ष 2006 से अब तक पंच,सरपंच,उप सरपंच,मुखिया ,वार्ड, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख, प्रमुख तथा जिला परिषद सदस्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद अध्यक्ष के हित में जिसने सड़क से सदन तक मांग पत्रों के समर्थन में सहयोग और सक्रियता दिखाई है वैसे नेता किसी दल संगठन के हो हम सभी भी उनके साथ नजर आएंगे। इस आधार पर वर्तमान समय में महागठबंधन के घोषणा पत्र में चार बिंदु पंचायत और प्रतिनिधि हित में रखे गए हैं वही एक नियोजित कर्मियों को परमानेंट करने की भी बात कही गई है। उसी जगह एनडीए के घोषणा पत्र में कहीं भी पंचायत नामक शब्दों का उपयोग नहीं किया गया है जिस वजह से दुखी मर्माहत होकर त्रिस्तरीय एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संघ ने उक्त निर्णय लेते हुए उक्त चारों महागठबंधन के उम्मीदवारों का तन मन धन से सहयोग करने का निर्णय लिया तथा घोषणा किया है। उक्त सभी संघो के अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा की यह प्रथम चरण की घोषणा का शुभारंभ है। सभी 38 जिलों के 243 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार की कार्य कुशलता, पंचायत हित की सोच,सहयोग, मार्गदर्शन और संघर्ष को ध्यान में रखते हुए विधानसभा वर घोषणाएं की जाएगी। पार्टी जाति धर्म से ऊपर उठकर संघ नेताओं ने यह घोषणा किया है। समय कम है इसलिए प्रत्येक जिला अध्यक्षों से प्रखंड अध्यक्षों से राय कर अविलंब सुझाव देने का भी आग्रह किया है। वर्तमान में घोषित समर्थित उम्मीदवार जिस जगह जहां और जैसे सहयोग समर्थन का मांग करेंगे वहां हम निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि पूर्ण सहयोग करने हेतु दीर्घ संकल्पित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैशाली जिला पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष इंजीनियर प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार निषाद, प्रवक्ता दिलीप पासवान, महासचिव श्याम भगत, नवनीत कुमार तिवारी, विजय पासवान,आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *