पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू ने नए साल में वृद्धाश्रम में की वृद्धजनों से मुलाकात

11 जनवरी 2026 (रविवार) को पटना उच्च न्यायालय के नवनिुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू ने सहारा वृद्धाश्रम (हेल्पेज इंडिया), गुलजारबाग, पटना में आगमन किया। यह दौरा नए साल की शुरुआत में वृद्धजनों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार को दर्शाता है।माननीय मुख्य न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से औपचारिक मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वृद्धजनों को संदेश दिया कि आपसी पीड़ा को भूलकर सकारात्मक मनोभाव बनाए रखें, आपस में भाईचारा कायम करें तथा भाई-बहन की तरह एक-दूसरे का सम्मान एवं दर्द को महसूस करें।इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश ने सभी वृद्धजनों के बीच फल एवं मिठाइयां वितरित कीं, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।इस कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक श्री प्रदीप कुमार मलिक भी उपस्थित रहे। इस पूरे आगमन का नेतृत्व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के सदस्य सचिव श्री पवन कुमार पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की सचिव श्रीमती पल्लवी आनंद तथा वृद्धाश्रम के अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने किया।इसके अलावा विकास कुमार (सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना), सत्यम सहाय (अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी), प्रखंड विकास पदाधिकारी (पटना सदर), श्री राज किशोर पण्डित (पैनल अधिवक्ता), पारा विधिक स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह दौरा माननीय मुख्य न्यायाधीश के न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *