नीतीश का ‘दसवां दांव’: गांधी मैदान में आज रचा जाएगा इतिहास, PM मोदी की मौजूदगी में 10वीं बार CM बनेंगे बिहार के ‘चाणक्य’

पटना। आज का दिन बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 2005 से 2025 तक – पूरे 20 साल के राजनीतिक सफर में नीतीश ने नौ बार शपथ ली और हर बार अलग-अलग गठबंधन के साथ। आज दसवीं शपथ के साथ वो देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार किसी राज्य की कमान संभाली है।लेकिन यह महज शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव के बाद NDA का सबसे बड़ा ‘विजय जश्न’ और ‘शक्ति प्रदर्शन’ है। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आज लाल-पीले-नीले रंग की छांव में डूबा हुआ है। सुबह से ही देशभर से NDA कार्यकर्ताओं की बसें, ट्रेनें और विशेष विमान पटना पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

सुबह ठीक 10:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर गांधी मैदान के अंदर बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। SPG की तीन लेयर सिक्योरिटी,ड्रोन सर्विलांस, स्नाइपर तैनात है।पूरा इलाका छावनी में तब्दील। PM के स्वागत में 51 तोपों की सलामी की तैयारी है और गांधी मैदान के ऊपर से वायुसेना के हेलिकॉप्टर फूल बरसाएंगे।

20 राज्यों के मुख्यमंत्री,कौन-कौन आ रहा?

गांधी मैदान के मंच पर एक साथ दिखेगा NDA का पूरा ‘पावर हाउस’:

उत्तर प्रदेश – योगी आदित्यनाथ

आंध्र प्रदेश – एन. चंद्रबाबू नायडू

महाराष्ट्र – देवेंद्र फडणवीस

मध्य प्रदेश – डॉ. मोहन यादव

उत्तराखंड – पुष्कर सिंह धामी

असम – हिमंत बिस्वा सरमा

गुजरात – भूपेंद्र पटेल

गोवा – प्रमोद सावंत

राजस्थान – भजनलाल शर्मा

अरुणाचल – पेमा खांडू

त्रिपुरा – माणिक साहा सहित और भी कई दिग्गज।

कुल 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री मंच साझा करेंगे।

नई कैबिनेट का पूरा खाका

शपथ के तुरंत बाद नई कैबिनेट भी शपथ लेगी। संभावित सूची:उपमुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा (दोनों भाजपा)

जदयू कोटे से: विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, जमा खान

भाजपा कोटे से: नितिन नवीन, प्रेम कुमार, नीरज कुमार बबलू, दिलीप जायसवाल

हम: संतोष सुमन

लोजपा (रा): राजेश वर्मा

3 लाख से ज्यादा लोगों का जनसैलाब

NDA ने इसे ‘महा-रैली’ में तब्दील कर दिया है। हर विधायक को 5,000 कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया गया है।बसों की लंबी कतारें, विशेष ट्रेनें, 500 से ज्यादा LED स्क्रीनें, 50,000 कुर्सियां, 200 से ज्यादा लंगर – पूरा गांधी मैदान मेले में बदल चुका है।

पटना बना ‘नो फ्लाई ज़ोन’

260 लग्जरी होटल रूम बुक है।गांधी मैदान से 5 किमी तक ड्रोन बैन।20,000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात।सभी स्कूल-कॉलेज बंद।50 से ज्यादा रूट डायवर्ट किया गया है।

खास मेहमान और सरप्राइज

पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री विजेता।इसरो के वैज्ञानिक, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता।बिहार के 50 से ज्यादा ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी।बॉलीवुड और भोजपुरी के कई सितारे भी आने की चर्चा।

राजभवन में PM मोदी के सम्मान में दोपहर 2 बजे ‘विशेष बिहार भोज’ का आयोजन किया गया है जहां मेन्यू में लिट्टी-चोखा से लेकर मटन कोरमा तक सब कुछ होगा।

आज का दिन सिर्फ नीतीश कुमार का नहीं, बल्कि पूरे NDA परिवार का है। बिहार की सड़कों पर जगह-जगह होर्डिंग्स लगे हैं –“विकास का दशक – नीतीश का दसवां कार्यकाल शुरू!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *