बिहार में NDA सरकार गठन पर राहुल आनंद ने जनता को धन्यवाद दिया, युवाओं के लिए बड़े बदलाव का किया वादा

पटना-बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे “विकास, सुशासन और स्थिरता” के पक्ष में मिला जनादेश बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार पर फिर से भरोसा जताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में किए गए कार्यों को सराहा गया है।राहुल आनंद ने कहा कि एनडीए सरकार ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर चलते हुए बिहार की प्रगति को प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार जनता का यह निर्णय राज्य में सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक न्याय की दिशा में किए गए कार्यों की पुष्टि करता है।

प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए नेतृत्व को बधाई

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और एनडीए के सभी दलों के नेताओं को इस ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई दी। राहुल आनंद ने कहा कि यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा भाव का परिणाम है, जिन्होंने विकास योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवाओं के लिए बड़े बदलाव का वादा

राहुल आनंद ने कहा कि आगामी वर्षों में बिहार में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। युवा मोर्चा यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य का प्रत्येक युवा इस परिवर्तन का साझेदार बने।

जनता को व्यक्त किया धन्यवाद

अपने संदेश के अंत में उन्होंने बिहार की जनता को पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि एनडीए सरकार नए संकल्पों के साथ बिहार को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *