दरभंगा में ASG Eye Hospital की सराहनीय पहल: “ड्राइवर दृष्टि” जनहित अभियान का शुभारंभ, व्यावसायिक चालकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद सर्जरी

दरभंगा, 25 जनवरी 2026: सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम उठाते हुए ASG Eye Hospital ने “ड्राइवर दृष्टि” नामक जनहित अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। यह अभियान विशेष रूप से व्यावसायिक वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं को दूर करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान का विधिवत शुभारंभ 26 जनवरी 2026 को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ASG Eye Hospital, VIP Road, Laheriasarai, Darbhanga में आयोजित होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेनीपुर विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी और विशेष अतिथि के रूप में दरभंगा महापौर अंजुम आरा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, अस्पताल प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी भी मौजूद रहेंगे।

सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में दृष्टि की कमजोरी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ASG Eye Hospital के प्रतिनिधियों के अनुसार, कई चालक बिना उचित नेत्र जांच के वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। “ड्राइवर दृष्टि” अभियान इसी समस्या को जड़ से दूर करने का प्रयास है।

अभियान के अंतर्गत मिलने वाली विशेष सुविधाएं:

निःशुल्क नेत्र जांच (व्यापक आंखों की जांच)

आवश्यकता अनुसार निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी (पात्र चालकों के लिए)

दृष्टि संबंधी विशेष परामर्श और उपचार

अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं का मूल्यांकन

यह अभियान मुख्य रूप से बस, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों के लिए है। ASG Eye Hospital का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक चालकों को लाभ मिले और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा मिले।

अस्पताल के अनुसार, यह अभियान 26 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक दरभंगा सहित पटना और अन्य स्थानों पर चलाया जाएगा। ASG Eye Hospital भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी अभियानों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। बेहतर दृष्टि ही सुरक्षित सड़क व्यवस्था की मूल नींव है।

यह पहल न केवल चालकों के जीवन को सुरक्षित बनाएगी, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी देगी। अधिक जानकारी के लिए ASG Eye Hospital, दरभंगा से संपर्क करें या वेबसाइट पर विजिट करें।

(स्रोत: ASG Eye Hospital प्रतिनिधि एवं उपलब्ध जानकारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *